पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत पर खेल रहे मासूम की गिरने से मौत

छत पर खेल रहे मासूम की गिरने से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | आर्मी एरिया जालीपा में निर्माणाधीन भवन की छत पर खेल रहा मासूम अपनी धुन में मस्त था। कुछ पल बाद ही बच्चे के कदम डगमगा गए और लडख़ड़ाते हुए जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर माता-पिता अवाक रह गए। अपनी आंखों के सामने कलेजे के टुकड़े को खो चुकी मां बेसुध हो गई।
पति अन्य श्रमिकों ने उसे संभाला, कुछ देर बाद वह होश में आई। इस घटना के संबंध में ग्रामीण थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि आर्मी एरिया में निर्माणाधीन भवन की छत पर राकेश (5) पुत्र रामदली निवासी जमना बिहार खेल रहा था। इस दौरान उसका अचानक पैर फिसलने से नीचे गिरने से मौत हो गई।