खबरें फटाफट
राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी आज आएंगे
बाड़मेर|राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी बुधवार को बाड़मेर आएंगे। एडीएम ओ.पी बिश्नोई ने बताया कि राजस्व मंत्री सुबह 11 बजे बाड़मेर पहुचेंगे। 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हाल में जिले की महत्वपूर्ण विकासोन्मुख प्राथमिकताओं, विभिन्न विकास गतिविधियों, बजट घोषणाओं, भामाशाह योजना की क्रियान्विति एवं जिले में अभाव अभियोग के समाधान की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे दोपहर एक बजे जैसलमेर के रवाना होंगे।
पीएचईडीमंत्री किरण महेश्वरी आज बाड़मेर में
बाड़मेर|पीएचईडी किरण महेश्वरी बुधवार को बाड़मेर आएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण महेश्वरी 11 फरवरी को भागू का गांव से शाम 6.45 बजे रवाना होकर कर रात्रि 9 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंच रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद वे 12 फरवरी को सुबह 9.30 बजे यहां से रवाना होंगी।
जलसाआज
बाड़मेर|लाखेटाली में जश्ने गौसे आजम का जलसा सैयद हुसैन आलीशाह का उर्स बुधवार को मनाया जाएगा। जलसा कमेटी के सचिव सिद्धीक खान ने बताया कि बाद नमाज ईशा तकरीर का कार्यक्रम होगा।