पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. हरलाल जाट छात्रावास में जाट समाज नवीन ट्रैक्टर्स के संयुक्त तत्वावधान में 15 फरवरी को नवनिर्वाचित जाट जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। समारोह के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को धर्मपुरीजी के धूणे पर स्वामी जगरामपुरी महाराज ने किया।

आयोजन समिति के सामाजिक कार्यकर्ता सोनाराम के.जाट जोगाराम सारण ने बताया कि समारोह में जिले के नवनिर्वाचित जाट सरपंचों, पंचायत समिति जिला परिषद के सदस्यों, छात्रा संघ पदाधिकारियों पार्षदों का जाट समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस दौरान जाट जिला प्रमुखों, समाज के प्रशासनिक अधिकारियों सहित, खेल जगत की जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया।

बाड़मेर. सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन करते कार्यकर्ता