- Hindi News
- राम कथा के दौरान शिव विवाह में झूमे भक्त
राम कथा के दौरान शिव विवाह में झूमे भक्त
हरपालेश्वरमहादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित राम कथा के दूसरे दिन प्रवचन देते हुए संत कृपाराम महाराज ने प्रवचन के दौरान सुख-शांति से आगे बढ़ने का मंत्र दिया।
ट्रस्ट के मंत्री चेलाराम सिंधी ने बताया कि संत कृपाराम ने कथा के दूसरे दिन शिव विवाह के प्रसंग पर राम कथा में आए भक्तों को शिव-पार्वती के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सुख-शांति से आगे बढ़ने का मंत्र दिया। इसके साथ उन्होंने शिव चरित्र को उजागर करते हुए शिव के जीवन को अपने जीवन में उतारने की सीख दी। इस दौरान संत राजाराम ने जीवन में प्रेम, भाईचारा, सद्व्यवहार करने का संदेश दिया। कथा में आए हुए अतिथियों और भामाशाहों का दुपट्टा एवं भेंट देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सारला सरपंच हिमताराम, बाबूलाल सुथार हरपालिया, गंगाराम विश्नोई भंवार, लादुराम चौधरी नवातला, जेठानंद सिंधी, हीराराम अध्यापक भंवार, वीराराम शिक्षक भंवार मौजूद थे। कथा के दौरान मंच संचालन कवि सुखसिंह ने किया। कथा में आने-जाने के लिए निशुल्क बस सेवा माणक अस्पताल से सुबह 10.30 बजे हरपालिया जाएगी एवं वापसी में हरपालिया से शाम 5 बजे रवाना होकर वापस बाड़मेर पहुंचेगी।