पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिंदगीका छठा दशक पूरा हुआ और सरकारी सेवा से रिटायर हो गए, लेकिन बच्चों का भविष्य सुधारने और सेवा का जज्बा अब भी जिंदा है। स्कूल से कॉलेज तक मिले जाने कितने शिक्षक हमारी जिंदगी संवारते हैं पर कुछ शिक्षक ऐसे होते हैं, जिनसे जीवनभर का रिश्ता बन जाता है। शिक्षा को समर्पित शिक्षकों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह दैनिक भास्कर समाजसेवी तनसिंह चौहान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटल कलिंगा पैलेस में आयोजित होगा।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 11 बजे होटल कलिंगा पैलेस में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी हेमंत शर्मा, अध्यक्ष एडीएम हरभान मीणा विशिष्ट अतिथि सीईओ जिला परिषद राजेन्द्र मिश्रा, समाजसेवी तनसिंह चौहान होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षकों शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस समारोह में जिले के करीब 35 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।