- Hindi News
- समुदाय आधारित संगठनों के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
समुदाय आधारित संगठनों के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
दिशाआरसीडी समाजसेवी संस्था अधिकार परियोजना के माध्यम से महाबार, गरल हाथीतला पंचायत के नौ गांवों में कार्य कर रही है। यह संस्था भोजन के अधिकार कार्य अधिकार के लएा सक्रिय है। इसके अलावा यह संस्था मनरेगा में समय पर काम मिलें काम का पूरा दाम मिलें। राशन की दुकानें समय पर खुले। आंगनबाड़ी में समय पर पोषाहार मिलें। समय पर बराबर पेंशन मिले। किसान क्लबों स्वयं सहायता समूहों का गठन करने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य जागरुकता अधिकारों के लिए कार्यरत है।
अधिकार परियोजना के कार्यक्रम समन्वयक महादेव रेगर ने बताया कि ग्राम पंचायत महाबार में समुदाय अधारित संगठनों के सदस्यों आमजन को आंगनबाड़ी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की कार्यप्रणाली एवं जागरुकता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शुरुआत में समीर खान ने रजिस्ट्रेशन किया। संस्था कार्यकर्ता बलवीर सिंह ने आरसीडी समाजसेवी संस्था के कार्य की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बच्चों को मिलने वाले पोषाहार गर्भवती धात्री किशोरी बालिकाओं को प्रत्येक गुरुवार को दिए जाने वाले पूरक पोषाहार टीकाकरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में मिरगा स्वयं सहायता समूह महाबार की अध्यक्ष मिरगा देवी, बिलाड़ा स्वयं सहायता समूह महाबार की अध्यक्ष नेनुदेवी, कोषाध्यक्ष झीमादेवी, जीलानी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत महाबार महाबार पीथल की 37 महिलाओं 22 पुरुषों सहित 59 लोगों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।