सद्दाम उपाध्यक्ष जांगिड़ महासचिव मनोनीत
बाड़मेर. राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष उदित गोरसिया ने बताया कि एनएसयूआई की कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी शुक्रवार को गठित की गई। इसमें सद्दाम हुसैन गणेश बैनीवाल को उपाध्यक्ष, ललित जांगिड़, जालाराम पालीवाल, प्रवीण हंजावत अक्षय विश्नोई को महासचिव, विक्रम डाभी, जोगाराम देवासी, कपिल सोनी सवाईराम मेघवाल को सचिव, गुमानसिंह सारण को कोषाध्यक्ष, अमीन खां संजय भवानी को प्रवक्ता, धर्माराम माली को प्रचार मंत्री एवं सुरेश विश्नोई को सलाहकार मंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश सारण, जिलाध्यक्ष अशोक थोरी, ग्रामीण अध्यक्ष सगताराम मूढ़, छात्र नेता गजेंद्र चौधरी, दीपक सऊ, रामदेव गोदारा सहित संगठन कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।