पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही पर बीएलओ को नोटिस

लापरवाही पर बीएलओ को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापरवाही पर बीएलओ को नोटिस

बाड़मेर. निर्वाचकरजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर परिषद, उपखंड मजिस्ट्रेट बाड़मेर राकेश कुमार शर्मा ने नगर परिषद बाड़मेर की मतदाता सूची के कार्य में नियुक्त वार्ड संख्या 8 के बीएलओ जितेन्द्र सोनी कनिष्ठ लिपिक डीईओ प्रा.वि बाड़मेर एवं वार्ड संख्या 15 के बीएलओ दुर्गाराम कनिष्ठ लिपिक तहसील कार्यालय बाड़मेर को मतदाता सूची कार्य के संबंध में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 24 घंटे में जवाब पेश करने के निर्देश दिए। बीएलओ द्वारा अपना जवाब पेश नहीं करने पर उनके विरुद्ध एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।

जांगिड़समाज की आम सभा आज

बाड़मेर. जांगिड़समाज की आमसभा जांगिड़ पंचायत भवन विश्वकर्मा सर्किल राय कॉलोनी में पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मांडण की अध्यक्षता में शाम सात बजे होगा। समाज के मंत्री दिनेश धीर ने बताया कि बैठक में आगामी योजनाओं के बारे में समाज बंधुओं को अवगत कराया जाएगा। साथ ही 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जांगिड़ जागृति मंच के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बरडुआ ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस पर शिल्पकारों के लिए गौरव का दिवस है।

श्रीमालीब्राह्मण समाज के चुनाव 21 को

बाड़मेर. श्रीमालीसमाज के अध्यक्ष सोहन दवे उनकी कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा दे दिया। श्रीमाली चुनाव समिति के सदस्य पुखराज दवे ने नए चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 21 सितंबर को शाम 5 से 7 बजे तक मतदान किया जाएगा। नामांकन 17 से 20 सितंबर तक जमा कराए जाएंगे। वेदाध्ययन समिति के अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया स्टेशन रोड स्थित श्रीमाली समाज भवन में संपन्न होगी।

बच्चोंको सशक्त बनाने का आह्वान

बाड़मेर. आदर्शशिक्षण समिति से संबद्ध आदर्श विद्यार उप्रावि गागरिया स्टेशन में मातृ सम्मेलन का आयाेजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आदर्श शिक्षण समिति के सचिव पूनमचंद पालीवाल ने कहा कि मां ही बालक की प्रथम गुरु होती है। बालक के सर्वांगीण विकास में मां की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बालक में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाना जरूरी। मुख्य अतिथि मंजु देवी ने कहा कि अपने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाए। देश के भावी कर्णधारों को सशक्त बनाना जरूरी है। गणवेश बस्ता प्रतियोगिता में विजेता रहे बालकों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी व्यवस्थापक नरेंद्र कु