आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़
फार्मासिस्ट जाग्रति संस्थान के जिलाध्यक्ष राधेश्याम नामदेव ने बताया कि आमजन के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस संबंध में फार्मासिस्ट जाग्रति संस्थान के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि नियमानुसार दवा का वितरण एवं भंडारण रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट ही कर सकता है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति करता है तो दंडनीय अपराध है। संस्थान के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि जिले में अधिकतर मेडिकल स्टोर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में संचालित किए जा रहे हैं।
मनमर्जी से दवाइयां बची जा रही हैं जो आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इस प्रथा को सख्ती से रोकने की मांग ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश देव, प्रदेश महासचिव नवीन शर्मा, प्रदेश सलाहकार शिवकरण मील प्रदेश मंत्री दिनेश धाबाई के नेतृत्व में सौंपा गया।
बाड़मेर. कलेक्टरको सौंपा ज्ञापन।