गंगानगर में पहले दिन जूडो में आठ पदक
बैडमिंटन प्रतियोगिता से अग्रसेन जयंती का आगाज
अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में तेरह दिवसीय कार्यक्रम का आगाज शनिवार को अग्रवाल पंचायत भवन में हुआ। प्रथम दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन की जयंती महोत्सव के तेरह दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बाड़मेर अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष मदनलाल सिंहल, सचिव शंकरलाल मोदी, सहसचिव कमल सिंहल, कार्यकारिणी सदस्य हितेश बिंदल, राजाराम सर्राफ, कमल सिंहल, चंद्रप्रकाश सिंहल, रमेश मंगल, समाज के वरिष्ठ गणपत गुप्ता, पवन सिंहल, अनिल बंसल, राम नारायण मोदी सहित अग्रवाल महिला मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों समाज के कई बंधु मौजूद थे। प्रथम दिन शुरुआत में तीन वर्गों में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीनों वर्गों में 21 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता देर रात तक चलेगी।
सर्राफ ने बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह आदर्श स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता, अग्रवाल पंचायत भवन में दोपहर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मोबाइल वरदान या अभिशाप विषय पर भाषण एवं कैरम प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। वहीं सोमवार को अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में अग्रवाल पंचायत भवन में भजन प्रतियोगिता, मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बाड़मेर. भगवानअग्रसेन की पूजन करते अतिथि।
बाड़मेर. अग्रवालपंचायत भवन में बैडमिटन खेलते प्रतिभागी।