- Hindi News
- एसबीबीजे की जिला शाखा में हिंदी दिवस पखवाड़ा का आगाज
एसबीबीजे की जिला शाखा में हिंदी दिवस पखवाड़ा का आगाज
स्टेट बैंक आॅफ बीकानेर एण्ड जयपुर शाखा कलेक्ट्रेट बाड़मेर में आज से हिन्दी दिवस पखवाड़े का आयोजन प्रारम्भ बैंको में हिन्दी के प्रगामी प्रयोग एवं अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने, राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रसार-प्रचार आदि के लिये आज से हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विषिष्ठ अतिथि स्थानीय बाड़मेर सेन्ट्रेल काॅपरेटिव बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री भंवरसिंह कोटेचा एवं सन्त निर्मलदास विषिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए समस्त स्टाफ से ज्यादा से ज्यादा कार्य हिन्दी में करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्यकार राजपाल चारण, लव चारण, उतमदान चारण, रमेष चैधरी, बजरंग गौड़, पारसमल जैन ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य प्रबंधक श्री एलआर वर्मा ने विभिन्न वक्ताओं का सम्मान किया एवं अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने का सकल्प लिया गया। श्री दीपक अग्रवाल, अनुरंजन कुमार, सुरेष कुमार सोनी, राजेन्द्र कुमार मैनेजर पी अरविन्द कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सुदेष कुमार नेपालिया आदि ने श्रृतिलेख प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतिभागीयों को पुरस्कृत किया गया।
बाड़मेर. कार्यक्रममें पुरस्कृत करते अतिथि।