- Hindi News
- स्वयं सेवकों को निशुल्क विधिक साक्षरता की जानकारी दी
स्वयं सेवकों को निशुल्क विधिक साक्षरता की जानकारी दी
पीजी कॉलेज युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। व्याख्यानमाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को निशुल्क विधिक साक्षरता की जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता किरण मंगल ने दी।
व्याख्यानमाला में महाविद्यालय के युवा विकास केंद्र दीवानी फौजदारी मुकदमों की चर्चा करते हुए वाहन चलाने से पूर्व लाइसेंस बीमा की अनिवार्यता को स्पष्ट करते हुए राजस्व मुद्दों की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्रों से संवाद शैली में बातचीत करते हुए कानूनी पेचों की जानकारी देकर छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना लॉयंस क्लब मालाणी के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण का कार्य किया गया। मिशन तीन सौ के तहत चल रहे तीन सौ पौधों के आरोपण में क्लब द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैलाश कोटडि़या सीडीसी सदस्य ने स्वयंसेवकों को बताया कि शारीरिक मानसिक विकास के लिए खेल अनिवार्य है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक लॉयंस क्लब मालानी अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र चौधरी ने बताया कि लॉयंस क्लब राष्ट्रीय सेवा योजना दोनों का लक्ष्य सेवा है। सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।
प्राचार्य प्रो.पांचाराम चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में प्रेरणाप्रद बातों को उतारकर श्रेष्ठ जीवन निर्माण की बात कही। उन्होंने स्वयंसेवकों को मिशन-300 को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लॉयंस क्लब के एस.के जैन ने विशिष्ट सहयोग किया। कार्यक्रम में व्याख्याता सोहन राज परमार, डॉ.ललिता मेहता, डॉ.मधुलिका, डॉ.नींबसिंह पंवार, आदर्श किशोर, विनोद कुमार, बाबूलाल धनदे, बी.एल मेघवाल डॉ.वगताराम बी.एस मीणा मौजूद थे।