पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अणुव्रत समिति की जिला कार्यकारिणी गठित

अणुव्रत समिति की जिला कार्यकारिणी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अणुव्रत बाड़मेर के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर एडवाेकेट मुकेश जैन को सर्वसम्मति से गत माह अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दो वर्ष के कार्यकाल में लगभग 30 नए कार्यक्रम आयोजित हुए। अणुव्रत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश जैन साध्वीवृंद के सान्निध्य में नई कार्यकारिणी गठित की। जिसमें उपाध्यक्ष प्रथम जितेन्द्र बांठिया, द्वितीय ओम जोशी तृतीय पारसमल गोलेच्छा, चतुर्थ प्रदीप राठी तथा महामंत्री मनीष मेहता सहमंत्री कपिल सोनी भगवानदास आसवानी, कोषाध्यक्ष कैलाश संकलेचा संगठन मंत्री सुरेश जाटव प्रचार-प्रसार मंत्री मुकेश बोहरा को बनाया गया।

अणुव्रत समिति प्रवक्ता डा. प्रदीप पगारिया तथा आलोक सिंहल को चुना गया। अणुव्रत समिति के संरक्षक सोहनलाल गोलेच्छा, मीठालाल चौपड़ा एडवोकेट, रतनलाल गोलेच्छा दांती, अमृतलाल वडेरा, बंशीधर तातेड़, मेवाराम वडेरा सलाहकार अंबालाल खत्री, रमेश बोहरा, जवेरीलाल चौपड़ा,राजेन्द्रमल सुराणा, लुम्भाराम सोलंकी, ओमप्रकाश बोहरा मौजूद थे।