बेटी सृष्टि रत्न समारोह 18 को
क्षेत्र में अपने हौसले और जज्बे के चलते समाज में कुछ अलग करने वाली 18 बेटियों को आगामी 18 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में बेटियों का सम्मान करने ख्यातनाम गायक राजा हसन बाड़मेर आएंगे। भगवान महावीर टाउन हाल में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह को लेकर विभिन्न कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं।
सरस्वती विकास एवं सेवा संस्थान के रघुवीरसिंह तालोरा ने बताया कि बाड़मेर कभी कन्या पूर्ण हत्या तो कभी कन्या भू्रण हत्या को लेकर मुल्क में बदनाम रहा है, लेकिन इसी बाड़मेर में जन्म लेकर कई बेटियों ने शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, साहित्य, संचार, पत्रकारिता, खेल, संगीत, महाविद्यालय राजनीति, महिला एवं बाल विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां खालिस की हैं।
विभिन्न आधारों और स्तरों पर आम से खास करने वाली 18 बेटियाें का सम्मान आगामी गुरुवार को होगा। इस आयोजन में केवल शहर की बल्कि जिले भर की 18 बेटियों का चयन किया गया है।