एमपीटी के बाहर दिया धरना
भास्कर न्यूज | कवास(बाड़मेर)
केयर्नकंपनी के भाडखा स्थित भाग्यम तेल क्षेत्र मे कुछ दिन पूर्व एक वाहन चालक के साथ हुई मारपीट की घटना के मामले में रविवार को नागाणा मंगला टर्मिनल पर ड्राइवर यूनियन के नेतृत्व मे एमपीटी के गेट संख्या एक केयर्न की सभी साइट में लगे वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी। इससे दिनभर केयर्न सहित सहयोगी कंपनियों में लगे वाहनों के पहिए थम गए।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व केयर्न कंपनी का वाहन चला रहे चालक रतनाराम के साथ भाडखा में केयर्न कंपनी के ठेकेदार रामसिंह बोथिया वगैरह ने रास्ता रोककर मारपीट की थी। मामला दर्ज होने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर वाहन चालकों का गुस्सा भड़क गया और रविवार को एमपीटी के बाहर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों ने मांग रखी कि ठेकेदार बोथिया को ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
माफीमांगी और हड़ताल समाप्त
रविवारको दोपहर बाद रामसिंह बोथिया स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि जो घटना हुई इसके लिए वो खुद जिम्मेदारी लेते है। व्यक्तिगत रूप से हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध करता हूं, कि भविष्य मे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होगी। समझाइश वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने थाने मे दर्ज मामलों में अपनी सहमति जताई।
कंपनीको करोड़ों का नुकसान
रविवारको एमपीटी के बाहर वाहन चालकों की हड़ताल के तहत चक्काजाम से केयर्न सहयोगी कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। दिनभर वाहन एमपीटी गेट एक के बाहर खड़े रहे और चालकों ने टेंट लगाकर धरना लगा दिया।
बाड़मेर. हड़ताल के कारण एमपीटी के बाहर खड़े वाहन।