एक दिन में टूटे पांच मंदिरों के ताले
पिछलेकुछ दिनों से शहर में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाया है। शनिवार की रात में शहर के पहाड़ी इलाके में स्थित छोटे-मोटे पांच मंदिरों के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने लाखों रुपयों के सोने-चांदी के आइटम नकदी पार कर दी। बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है। अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं होने पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे है। पिछले एक सप्ताह में करीब एक दर्जन छोटी-मोटी चोरी की वारदातें हुई, लेकिन पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
मां सती दाक्षायणी मंदिर रातानाडा के अध्यक्ष वासुदेव जोशी ने मामला दर्ज करवाया कि शनिवार की रात में मां दाक्षायणी मंदिर के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने चांदी के गहने, छत्र मां को भेंट किए गए गुल्लक में से पांच हजार रुपए चोरी कर लिए। गत शनिवार को भी मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया था। इसके अलावा आसपास के गणेश मंदिर, मोहन श्री मंदिर, संतोषी माता मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
सातदिन पूर्व में भी चोरी के प्रयास
मांसती दाक्षायणी मंदिर में सात दिन पूर्व शनिवार की रात में भी चोरी के प्रयास किए गए थे, लेकिन उस समय चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुए। मंदिर समिति की ओर से इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भी अवगत करवाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एक दिन पूर्व शनिवार की रात में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर सबकुछ साफ कर दिया।
धार्मिकस्थलों पर चोरों की नजर
पिछलेकुछ दिनों से बंद मकानों घरों को छोड़ मंदिरों में चोरी के मामलों में इजाफा हुआ है। अब चोर भी धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। तिजोरी को तोड़ अन्य आयटमों को चुरा कर फरार हो जाते है।
मंदिरों की सुरक्षा को लेकर अब सवाल भी उठने लगे है। इससे पूर्व भी शहर के कई मंदिरों में चोरी की वारदातें हुई है।
बाड़मेर. रातानाडास्थित गणेश मन्दिर की तोड़ी तिजोरी।