- Hindi News
- टंकी पर चढ़ा युवक, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
टंकी पर चढ़ा युवक, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
टंकी पर चढ़ा युवक, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
बाड़मेर. आदर्शस्टेडियम की टंकी पर आत्महत्या के लिए चढ़े भंवरलाल अंबेडकर को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस थानाधिकारी कैलाशचंद्र मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि आदर्श स्टेडियम की पानी टंकी पर भंवरलाल अंबेडकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर उसे नीचे उतारा। उसकी मांग थी कि सरकार को सौंपे ज्ञापनों के संबंध में कार्यवाही नहीं होने के कारण वह आत्महत्या के लिए टंकी पर चढ़ा है। पुलिस ने युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व भी भंवरलाल ने सीएमएचओ ऑफिस के पास टंकी पर चढ़कर आत्महत्या के प्रयास कर चुका है। इतना ही शहर में पिछले 3-4 माह में टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन की तीन-चार वारदाते सामने आने के बाद पुलिस का रूख भी सख्त है।