महिला आयोग की अध्यक्ष आज बाड़मेर में
महिला आयोग की अध्यक्ष आज बाड़मेर में
बाड़मेर.राजस्थानराज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रो. लाडकुमारी जैन दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को बाड़मेर आएगी। प्रो. जैन मंगलवार सुबह जैसलमेर से प्रस्थान कर दोपहर दो बजे सर्किट हाउस बाड़मेर पहुंचेगी तथा सायं चार से सात बजे तक सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं के अभाव अभियोग सुनेगी। बुधवार को जैन सुबह दस बजे जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला मुद्दों पर चर्चा करने के बाद जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
बीससूत्री समीक्षा बैठक 18 को
बाड़मेर.बीससूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2014-15 के लिये आवंटित लक्ष्यों के विरुद्ध माह अगस्त तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु बीस सूत्री कार्यक्रम के संदर्भ में गठित जिला द्वितीय स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर भानु प्रकाश एटूरू की अध्यक्षता में 18 सितम्बर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
स्वयंसेवकों की भर्ती के प्रवेश पत्रों का वितरण आज से
बाड़मेर.शहरीगृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बालोतरा एवं बाड़मेर में स्वयं सेवकों की भर्ती क्रमशः 20 एवं 21 22 सितम्बर को होगी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच के बाद सही पाए गए बालोतरा उप केन्द्र से संबंधित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण मंगलवार प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक डाक बंगला बालोतरा में तथा बाड़मेर केन्द्र से संबंधित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण 17 सितम्बर को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर कार्यालय में किया जाएगा।
निशुल्कआयुर्वेद चिकित्सा शिविर 18 से
बाड़मेर.जिलेकी शिव तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जन जाति, आदीवासी, आर्थिक दृष्टि से पिछड़े व्यक्तियों को निशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दृष्टि से निशुल्क आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगें। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 सितम्बर को बिसूकला, 19 को राणासर, 20 को राजडाल, 21 को बंधडा तथा 22 सितम्बर को बाण्डा