चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज
चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज
बाड़मेर.केयर्नसाइट पर लगी इनोवा गाड़ी के चालक के साथ मारपीट के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को बोथिया के पास इनोवा चालक के साथ रामसिंह, भूरसिंह समेत सात लोगों ने मिलकर मारपीट की थी। सोमवार को वाहन चालकों के विरोध-प्रदर्शन के बाद देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।