जैन समाज डायरेक्ट्री का प्रकाशन शीघ्र
जैनम्पच्चीसी कार्यसमिति, बाड़मेर की ओर से प्रस्तावित जैन समाज बाड़मेर शहर की डायरेक्ट्री का प्रकाशन शीघ्र किया जाएगा
कार्यसमिति के महामंत्री मुकेश बोहरा ने बताया कि वर्ष 2012 में प्रारंभ हुआ जैन जनगणना कार्य संपूर्ण होने के साथ डायरेक्ट्री प्रकाशन का कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है उन्होंने बताया कि जैन समाज बाड़मेर शहर की डायरेक्ट्री का प्रकाशन एवं विमोचन अगले माह के द्वितीय सप्ताह तक कर लिया जायेगा