युवाओं के लिए अब डेबिट कार्ड निशुल्क
युवाओंमें बचत के प्रति ज्यादा से ज्यादा रुझान हो और उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना पड़े। इस दिशा में इंडियन ओवरसीज बैंक ने नई योजनाएं शुरू की हैं। साथ ही डेबिट कार्ड से खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए भी रिवॉर्ड प्वाइंट जैसी स्कीम का सहारा लिया है। बैंक ने 10 वर्ष से 28 वर्ष तक के अायु वर्ग को हर वर्ष डेबिट कार्ड चार्ज देना पड़े, इसके लिए भी कनेक्ट कार्ड जैसी स्कीम बनाई है। इसके साथ ही वाहन ऋण, आवासीय ऋण तथा गोल्ड ऋण के लिए भी अपने ग्राहकों को आकर्षित किया है।
युवाओंको नहीं देना होगा डेबिट कार्ड चार्ज
रायकॉलोनी स्थित आईओबी के शाखा प्रबंधक सुरेश चंद मीणा और कन्हैया राय असवाल ने बताया कि अब 10 से 28 साल तक के खाताधारियों के लिए बैंक ने नए डेबिट कार्ड जारी किए हैं। इस कार्ड को कनेक्ट कार्ड के नाम दिया गया है। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग डिजाइन के ये कार्ड बनाए गए हैं। युवाओं को यह कार्ड निशुल्क दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इन कार्डों पर अन्य डेविड कार्ड पर प्रतिवर्ष लगने वाला चार्ज भी नहीं वसूला जाएगा। कार्ड के माध्यम से एक दिन में 20 हजार रुपए तक की निकासी और 50 हजार रुपए तक की खरीदारी की सीमा निर्धारित की गई है। इस कार्ड के प्रति युवाओं में रुझान बढ़ा है।
खरीदारीकरो और पैसे बचाओ
बैंकने डेबिट कार्ड से खरीदारी के प्रति लोगों में रुझान बढ़ाने के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट स्कीम लागू की है। इसके तहत एक प्वाइंट मिलने पर .25 पैसे वापस मिलेंगे। यानी 1000 प्वाइंट जुड़ने पर खाताधारी को 250 रुपए का अतिरिक्त फायदा होगा। उपभोक्ता को पहली बार में 500 प्वाइंट जुटाने होंगे। इसके बाद ही वह इस स्कीम का लाभ पा सकेगा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इसे लेकर भी लोगों में खासी रुचि है। यह रिवॉर्ड प्वाइंट 36 माह तक वैध रहेगा। यानी आप जो भी प्वाइंट जोड़ रहे हैं उसे 36 महीने तक रख सकते हैं।
ऋणोंपर आकर्षक योजना
इंडियनओवरसीज बैंक ने वाहन, आवास और गोल्ड पर भी ऋण के लिए आकर्षक योजनाएं चालू की है। वाहनों के लिए 30 सितंबर तक बैंक ने विशेष योजना चला रखी है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि और दीपावली के चलते नए वाहनों की खरीदारी के प्रति लोगों में रुझान के चलते बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए यह योजना चलाई है।
प्रधानमंत्रीकी जन-धन योजना
सुरेशचंद और कन्हैया राय ने बताया कि