पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित

भजन मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को अग्रवाल पंचायत भवन में विवाहित महिलाओं की भजन प्रतियोगिता मटका फोड़ प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई।

अग्रवाल समाज के राजाराम सर्राफ ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला मण्डल जानकी अग्रवाल सत्संग मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं की भजन प्रतियोगिता सुनीता सिंहल, मंजू बंसल, गुड्डी गोयल, सुमित्रा सिंहल मुन्नी सिंहल के संयोजन में आयोजित की गई जिसमें 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें शोभा सिंहल प्रथम मंजू सर्राफ द्वितीय स्थान पर रहीं। इस दौरान अग्रवाल समाज के सचिव शंकरलाल मोदी, सह सचिव कमल सिंहल, कार्यकारिणी सदस्य चन्द्र प्रकाश सिंहल, सुरेश गोयल, हितेष बिंदल, कमल सिंहल, सत्यनारायण बंसल, महिला मण्डल अध्यक्ष शांति मंगल, उपाध्यक्ष निर्मला बिंदल रामकिशोरी सिंहल, सचिव मंजू सर्राफ एवं पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तमदास सिंहल उपस्थित रहे। इसी तरह मटका फोड़ प्रतियोगिता में तीन वर्गों में करीब 50 प्रतिभागियों ने अपना नाम दर्ज करवाया। कार्यक्रम में समाज के बालक-बालिकाएं, महिलाएं युवा वर्ग का प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह प्रतिदिन झलक रहा है। हर दिन कार्यक्रमें में भाग लेने के लिए समाज के बंधु पहुंच रहे हैं।

बाड़मेर. अग्रवालपंचायत भवन आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मटकी फोड़ती प्रतिभागी