पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओजोन दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

ओजोन दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमबीसी राउमावि. गांधी चौक में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी धीराराम के मुख्य आतिथ्य और प्रधानाचार्य किशोर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि धीराराम ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में ओजोन परत के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी। उन्होंने भाषण, प्रश्नोतरी, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य किशोर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में समाज और विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें ओजोन परत में हो रहे संरक्षण के कारणों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रतियोगिता के प्रभारी ओम जोशी ने बताया कि समस्त प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार सुबह 10 बजे स्थानीय एमबीसी राउमावि गांधी चैक में उप वन संरक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम उषा कुमारी राजकीय बालिका उमावि, माल गोदाम रोड़ बाड़मेर, द्वितीय सुरेश कुमार एमबीसी राउमावि गांधी चौक बाड़मेर, तृतीय दिलीपसिंह सिद्धार्थ विद्या मंदिर उमावि बाड़मेर भावना अंतरी देवी राबाउमावि बाड़मेर रहे। इसी कड़ी में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में प्रथम मीना भाटी, द्वितीय खुशबू, तृतीय सरोज राबाउमावि. माल गोदाम रोड़ बाड़मेर रहे। वही भाषण प्रतियोगिता में नरपतसिंह, ओमप्रकाश एमबीसी राउमावि गांधी चौक बाड़मेर, द्वितीय चंद्रप्रकाश राउमावि स्टेशन रोड़ बाड़मेर, तृतीय उषा राजकीय बालिका उमावि. माल गोदाम रोड़ बाड़मेर रहे। निर्णायक पोस्टर में पुष्पा मंगलीय, रूचि ओझा, अनिता चौधरी, निबंध में संघमिता, वर्मा लता, मनीष खत्री, प्रश्नोतरी में किशनलाल, अलका चौधरी, कविता माहेश्वरी, भाषण में भभूतसिंह, मनोज जोशी, ललिता सोनी रहे।

बाड़मेर. ओजोनपरत दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।