- Hindi News
- मंत्रियों के पुतले फूंके, धरना देकर विरोध जताया
मंत्रियों के पुतले फूंके, धरना देकर विरोध जताया
राजस्थानपंचायतीराज कर्मचारी संघ के आह्वान पर एकदिवसीय धरना दिया गया। शिक्षक दिवस पर मंत्रियों की ओर से दिए गए बयान से खफा शिक्षकों ने मंत्रियों के पुतले जलाकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग रखी। शिक्षा, पंचायतीराज मंत्री अतिरिक्त शिक्षा सचिव की ओर से शिक्षकों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सोमवार को राजस्थान पंचायतीराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गुमनाराम जाखड़ प्रांतीय सभाध्यक्ष बालाराम चौधरी की मौजूदगी में धरना दिया। इस मौके पर मुख्य वक्ता बांकाराम सांजटा, केशाराम माली, दमाराम चौधरी, भैरोसिंह, हेमाराम, हीराराम चौधरी, महेन्द्र भादू समेत कई शिक्षकों ने मंत्रियों की ओर से दिए गए बयानों की भर्त्सना करते हुए आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिव ब्लॉक अध्यक्ष दमाराम चौधरी ने किया।
बाड़मेर. कलेक्ट्रेटके बाहर िशक्षा मंत्री,,पंचायती राज मंत्रीव अतिरिक्त शिक्षा सचिव का पुतला जलाते राजस्थन पंचायती राज कर्मचारी संघ के सदस्य