कलेक्ट्री के बाहर धरना देकर विरोध जताया
बाड़मेर. अखिलभारतीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल अंबेडकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सिवाना उपखण्ड मुख्यालय में भारत र| बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही पोकरण में अंबेडकर की प्रतिमा को अपमानित करने वालों के खिलाफ कलेक्ट्री के बाहर एक दिवसीय दिया। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई की सिवाना उपखण्ड, जिला बाड़मेर में भारत र| बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित अपमानित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने पोकरण जिला जैसलमेर में भारत र| बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को अपमानित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करावें। इस दौरान भील विकास समिति, बाड़मेर, मेघवाल समाज संघ, राजस्थान मेघवाल परिषद, महिला अधिकार मंच, अंबेडकर टाइगर फोर्स सेना राजस्थान अन्य स्वयं सेवी संस्थाएं सम्मिलित हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय अंबेडकर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल अंबेडकर, विधिक सलाहकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट उतम पंवार, जोगराज लोथिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (प्रशासनिक) प्रभारी गुजरात अखिल अंबेडकर मिशन, सोनाराम टाक जिला उपाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिषद, ठाकराराम मेघवाल जिलाध्यक्ष युवा महासभा, लूणाराम गोयल भारतीय अंबेडकर मिशन समेत कई जने मौजूद थे।