मेघवाल युवा छात्र संगठन की बैठक संपन्न
स्थानीयमेघवाल समाज महाविद्यालय छात्रावास बाड़मेर में जिलाध्यक्ष गणेशराज मेघवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें समाज पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर समाज एकजूट होने की बात कहीं। छात्र संघ उपाध्यक्ष तोगाराम मेघवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र आगे आकर अपना योगदान दें। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष संतोष जयपाल , सवाईसिंह टैगड़े, स्वरूप मेघवाल ,परसु बृजवाल , सरूप वणल समेत कई जने मौजूद थे।