एबीवीपी ने अध्यक्ष का पुतला फूंका
बाड़मेर. शिक्षाके क्षेत्र में हो रही अनियमितता को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्यव्यापी प्रदर्शन के तहत सोमवार को बाड़मेर में प्रदर्शन कर आरपीएस अध्यक्ष हबीब खां गोरान का पुतला फूंका। कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एबीवीपी के जिला संयोजक गजेंद्रसिंह खारा ने बताया शिक्षा में हो रही धांधली के कारण राजस्थान के समस्त छात्र वर्ग में भारी रोष है। मुख्यमंत्री को आरपीएस अध्यक्ष तुरंत हटाने का निर्णय लेना चाहिए गोपालसिंह बिदावत ने कहा कि पिछले कुछ समय से भर्तियों में गंभीर अनियमितता बरती जा रही है। इसमें छात्रों के हितों का हनन हो रहा है। महिला महाविद्यालय छात्रासंघ उपाध्यक्ष हेमलता मेघवाल ने कि जिस प्रकार से आरपीएस द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है इसको लेकर छात्रा कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन करने का निर्णय लिया है। छात्रनेता विक्रमसिंह तामलोर ने कहा कि जोधपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक भर्ती में हुए कथित घोटाले में लिप्त आरोपियों को पद से हटाना चाहिए।इस दौरान रामनिवास विश्नोई, जगदीश राजपुरोहित, यशपालसिंह रोहिली, मनोज दवे, गणेश राज मेघवाल सवाईसिंह महेचा संतोष चौधरी, स्वरूपसिंह मोढ़ा, भूरचंद जांगिड़, गणेश सेवणियाला, ओमप्रकाश विश्नोई, साक्षी कडेला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाड़मेर. कलेक्टरके बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के पदाधिकारी छात्र