- Hindi News
- मशीनों से ग्रेवल सड़क निर्माण, फर्जी जॉब कार्ड से उठाया भुगतान
मशीनों से ग्रेवल सड़क निर्माण, फर्जी जॉब कार्ड से उठाया भुगतान
पंचायतसमिति सिणधरी की ग्राम पंचायत सेवनियाला में मनरेगा योजना से स्वीकृत ग्रेवल सड़क निर्माण व्यक्तिगत लाभ योजना से टांका स्वीकृति में जमकर बंदरबांट का मामला सामने आया है। ग्रेवल सड़क का बजट पहले उठाया, अब श्रमिकों की बजाय मशीनों से कार्य करवाया जा रहा है। यहां तक कर्मचारियों ने फर्जी जॉब कार्ड के जरिए कई लोगों के नाम भुगतान उठा लिया। अतिरिक्त परियोजना अधिकारी ने मामले की जांच के विकास अधिकारी सिणधरी को आदेश दिए हैं।
मनरेगा योजना में अनियमितताओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। ग्राम पंचायत सेवनियाला में मनरेगा योजना से हुकमोणी बेनिवालों की ढाणी से सेवनियाला तक तीन किलोमीटर सड़क स्वीकृत है। 17.35 लाख रुपए की लागत से मंजूर ग्रेवल सड़क के पेटे पंचायत प्रशासन ने बजट उठा लिया। जबकि सड़क का काम अभी शुरू हुआ है। मस्टररोल में श्रमिकों के नाम दर्ज है, जबकि मौके पर ट्रेक्टरों से ग्रेवल बिछाया जा रहा है। आनन फानन में सड़क पूरी करने के लिए घटिया ग्रेवल का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीण हरीराम पुत्र नारणाराम का फर्जी जॉब कार्ड तैयार कर ग्रेवल सड़क पर कार्य करना बताते हुए 3561 रुपए का भुगतान उठा दिया। जबकि हरीराम का जॉब कार्ड पिता नारणाराम के साथ बना है। कायदे ताक पर रखकर योजना में जमकर अनियमितताएं बरती जा रही है। मनरेगा में एक ही परिवार के चार सदस्यों के टांके स्वीकृत किए गए। भूमि सुधार टांका निर्माण मगाराम पुत्र तुलछाराम, बींजाराम पुत्र तुलसाराम, हड़मानराम पुत्र तुलसाराम पेमीदेवी प|ी तुलसाराम स्वीकृत है। इस तरह चहेते लोगों के नाम एक से अधिक काम स्वीकृत कर दिए। वहीं जरूरतमंद लोगों के नाम एक भी कार्य स्वीकृत नहीं किया गया।
शपथपत्र पेश किए
भोमारामपुत्र वगताराम मेघवाल निवासी सेवनियाला ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में शपथ पत्र पेश किया। जिसमें बताया कि ग्रामसेवक, सरपंच, रोजगार सहायक, मेट बैंक मैनेजर ने फर्जी नाम दर्शाते हुए भुगतान उठाया। मेघवाल ने बताया कि उसने एक दिन भी ग्रेवल सड़क पर कार्य नहीं किया। पूरा काम मशीनों से करवाया गया है। इसी तरह हरिराम ने शपथ पत्र पेश कर बताया कि मेरे नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाकर सरपंच, ग्राम सेवक, रोजगार सहायक जीएसएस व्यवस्थापक ने भुगतान उठाया।
विकासअधिकारी को जांच के आदेश :
^ग्रामपंचायत सेवनियाला में मनरेगा योजना में अनियमितता के संबंध में