पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस बाल वैज्ञानिकों का विज्ञान मेले में चयन

दस बाल वैज्ञानिकों का विज्ञान मेले में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. जिलामुख्यालय पर स्थित मुभीछा राउमावि. गांधी चौक बाड़मेर के दस बाल वैज्ञानिकों का 47वें जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी जनसंख्या शिक्षा मेले के लिए चयन किया गया है। प्रधानाचार्य किशोर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक किशनलाल प्रजापत के मार्गदर्शन में छात्रों ने क्विज सेमीनार मॉडल, वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है। पारी प्रभारी मोहन जोशी ने बताया कि संस्था के छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ी है। कक्षा 12वीं छात्र ओमप्रकाश ने शोध कार्य किया है, वह सेमीनार में प्रस्तुत करेगा। 6 मॉडल में जितेंद्र-राणाराम, बाकसिंह, सवाईसिंह, कानाराम सवाई खत्री ने तैयार किए है। वाद विवाद प्रतियोगिता में उदयराज सवाईराम ने तैयारी पूर्ण कर ली है। कक्षा 10 का छात्र जुझारसिंह क्विज में जिला स्तरीय मेले में प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। यह 10 बाल वैज्ञानिकों का दल 17 सितंबर 2014 को बालोतरा में अाभाज्य मेले में अपनी विज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। विद्यालय के व्याख्याता रमेशचंद्र गोदारा, गोपाल गर्ग, मनोज जोशी, मांगीलाल तातेड़, मौजूद रहे।