- Hindi News
- मनरेगा में गबन की जांच करने पहुंची एसीबी टीम
मनरेगा में गबन की जांच करने पहुंची एसीबी टीम
शिवपंचायत समिति की ग्राम पंचायत झणकली में मनरेगा में गबन के मामले की एसीबी टीम ने जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया कई कार्यों में गड़बड़ी की पुष्टि की गई है। इधर, जिला परिषद के माध्यम से भी जांच करवाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि झणकली में मनरेगा योजना से स्वीकृत, ग्रेवल सड़क, टांका, चारदीवारी समेत कई कामों में गड़बड़ी का मामला सामने आया था।
एसीबी टीम मंगलाराम विश्नोई के नेतृत्व में झणकली पहुंची। मनरेगा से बने टांकों की जांच की गई। इस दौरान कई लोगों के नाम कागजों में स्वीकृत टांके मौके पर नहीं पाए गए। शिकायत में दर्ज मृत व्यक्ति के नाम भुगतान उठाने की पुष्टि की गई। वर्ष 2006 में मृत घोषित व्यक्ति का मस्टररोल में उल्लेख किया गया। ग्रेवल सड़क निर्माण कर रखा है, लेकिन तकनीकी खामियां है। जिसकी जांच इंजीनियर से करवाना प्रस्तावित है। श्मशान घाट की चारदीवारी का मौका मुआयना किया गया। ग्राम पंचायत प्रशासन से मनरेगा कार्यों की जांच के लिए रिकार्ड मंगवाया गया। लेकिन ग्राम सेवक ने रिकार्ड जिला परिषद के पास होने की बात कही। इस मामले की विस्तृत जांच के बाद हकीकत का पता चलेगा।