पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी संपूर्ण राष्ट्र में व्यापक तौर से प्रयुक्त की जाने वाली भाषा: चौधरी

हिंदी संपूर्ण राष्ट्र में व्यापक तौर से प्रयुक्त की जाने वाली भाषा: चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य पांचाराम चौधरी ने राजभाषा राष्ट्रभाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी राष्ट्रीय एकता अखंडता को बनाए रखने वाली संपूर्ण राष्ट्र में व्यापक तौर से प्रयुक्त की जाने वाली भाषा है।

एक अरब की जनसंख्या वाले देश में हिंदी को वार्तालाप में देशकाल स्थिति के अनुसार शब्दों का प्रयोग करें। वरिष्ठ संकाय सदस्य पी.डी. सिंघल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी को महत्व देने की बात कही। डॉ. नींब सिंह पंवार ने कहा कि अंग्रेजों की शासन व्यवस्था आजादी के बाद क्षेत्र भाषायी आधार पर राज्यों के निर्माण हिंदी को राजभाषा बनाने के लिए सबसे बड़ा अवरोधक है।

इस मौके पर डॉ. अंजू सुथार, नवलकिशोर, विनोद कुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष नरपत राज मूढ़, सद्दाम हुसैन, कुमारी संतोष, देवयानी, अचलाराम, दीपाराम, आदर्श किशोर, बी.एल. धनदे, बीएस मीणा समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल ने किया। व्याख्याता सोहनराज परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी तरह हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राबाउमावि बाड़मेर में प्राचार्य स्नेहलता अग्रवाल के सानिध्य में विभिन्‍न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम नीलम राठौड़, द्वितीय रानी सोनी, तृतीय चनणी रही।

कविता पाठ में ज्योति, कविता, नीलम राठौड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषा के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, केसर द्वितीय ममता, मोनिका तीसरे स्थान पर रही।