पोटलिया युवा जाट मंच के संरक्षक मनोनीत
बाड़मेर. युवाजाट मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण सिंह डूडी के दिशा निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जाट समाज के समाजसेवी उद्यमी रविंद्र पोटलिया को युवा जाट मंच बाड़मेर का संरक्षक मनोनीत किया गया। पोटलिया ने बताया कि युवा जाट मंच का उद्देश्य समाज में जागरूकता एकजुटता का संदेश देना है। समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने समाज हित में कार्यों की प्राथमिकता रहेगी। युवा जाट मंच पंजीकृत संगठन है। इस दौरान युवा जाट मंच के जिला महासचिव राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष जितेंद्र गोदारा, बायतु ब्लॉक अध्यक्ष भूराराम सारण, जोगेश नैण, शिव ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र उंडू, लाखाराम लेघा, प्रेमाराम सियाग, मगराज कड़वासरा, हरीश मूढ़, लालचंद सियाग, छात्र नेता भूराराम गोदारा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।