पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौड़ विप्र रेजीडेंसी की बैठक आयोजित

गौड़ विप्र रेजीडेंसी की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौड़विप्र रेजीडेंसी कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संरक्षक बाबूलाल गौड़ की अध्यक्षता में आदि गौड़ छात्रावास बाड़मेर में आयोजित हुई। मीडिया प्रभारी सोहनलाल गौड़ ने बताया कि इस बैठक में कन्या छात्रावास का निर्माण, वृक्षारोपण, निर्माण कार्य को निरंतर बनाए रखे के लिए भामाशाहों की ओर से घोषित कमरों को पुन: शुरू करने की मांग की। एमएलए एवं नगर परिषद बाड़मेर के कोष से निर्मित भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को शाम 5 बजे किए जाने का निर्णय लिया गया। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण समुदाय की बालिकाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना, महिला सशक्तिकरण एवं संपूर्ण स्वच्छता के प्रति जागृत करने का कार्य करना सहित कई कार्यक्रमों का निर्णय लिया गया। इस बैठक में बाबूलाल भरिंडवाल, जसवंत कुमार महर्षि, सोहनलाल महर्षि, जोगाराम महर्षि, जोगाराम महर्षि, सुखदेव नारूंडा, ओमप्रकाश, सोनाराम गील, सांवला राम बबेरवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।