पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से ही समाज का विकास संभव : आरपी सिंह

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव : आरपी सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयमहेश इन्स्टीट्यूट आफ पालिटेक्निक महाविद्यालय लंगेरा रोड बाड़मेर में इंजीनियर डे मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता गिरल पाॅवर प्लांट के आरपी सिंह, अध्यक्षता लक्ष्मेश हिराणी एईएन, विशिष्ट अतिथि भीखालाल व्यास, डाॅ.संगतसिंह, राजेश कुमार मीणा, अशोक परिहार,हिन्दूसिंह, निदेशक प्रदीप राठी ने कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि आज के इस तकनीकी शिक्षा युग में बिना इंजीनियर समाज की कल्पना करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक पल में हमें इंजीनियरों द्वारा निर्मित वस्तुओं की जरूरत पड़ती हैं। इंसान को रहने के मकान से लेकर दिन प्रतिदिन की प्रत्येक छोटी मोटी जरूरत इंजीनियरों द्वारा बनाई हुई वस्तुओं की होती हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार मीणा ने भी इंजीनियर डे पर प्रकाश डाला तथा इसको मनाने के उद्देश्यों की जानकारी दी। लक्ष्मेश हिराणी ने इस संस्थान को बधाई दी कि संस्थान द्वारा इस पिछड़े क्षेत्र में जो शिक्षा के कदम उठाए जा रहे हैं, वे सराहनीय है। शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का मानसिक ही नहीं शारीरिक बौद्धिक विकास भी होता हैं। महेश शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रदीप राठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महाविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गई। संस्थान के व्याख्याता बंशीधर छाजेड़, देवाराम सुथार, बाल किशन, पेंपा खां, हरीश सोलंकी, खेमराज मेघवाल, देवाराम परिहार, मुकेश खत्री, पंकज कुमार माहेश्वरी,चंद्रप्रकाश जितेन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बाड़मेर. महेशकॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि उपस्थित विद्यार्थी।