पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम तिथि के बाद मिले बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

अंतिम तिथि के बाद मिले बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जारी बिजली बिल अंतिम तिथि निकलने के बाद उपभोक्ताओं को वितरण किए जा रहे है। इससे उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में है। इतना ही नहीं कुछ बिलों पर तो अंतिम तिथि बढ़ाई गई तो कुछ बिल पुराने तिथि के ही वितरित कर दिए। विभागीय लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

कवास क्षेत्र में बिजली बिल के भुगतान की अंतिम तिथि के बाद वितरण किए जाने को लेकर लोगों में काफी रोष है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अंतिम तिथि को 24 सितंबर तक बढ़ाया गया है, जबकि कुछ उपभोक्ताओं के बिल पर लगी सील 29 सितंबर की है। जानकारी के मुताबिक जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बाड़मेर के कवास में विद्युत विभाग की ओर से सोमवार को बिजली बिल वितरित किए गए। इन बिलों में 2 सितंबर बिल जारी किए जाने की तिथि अंकित है, वहीं बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। जबकि यह तिथि निकले हुए 7 दिन हो चुके है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान है कि उन्हें जुर्माना सहित बिल का भुगतान करना पड़ेगा।

कवास ग्राम सेवा सहकारी समिति के मैनेजर विशनाराम ने बताया कि सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा बिजली का बिल थमाया गया, इसमें अंतिम तिथि 16 सितम्बर अंकित है। इसी तरह ढूंढा निवासी देवीसिंह ने बताया कि 2 सितम्बर को जारी किया गया बिजली का बिल सोमवार को दिया गया है लेकिन अंतिम तिथि निकल चुकी है। अब तो जुर्माना सहित बिल जमा करना पड़ेगा। इसी तरह पुखराज ने बताया कि मोहल्ले में अधिकतर लोग अनपढ़ है, जब बिल को देखा तो अंतिम तिथि 16 सितम्बर अंकित की गई है। कुछ बिलों पर मोहर लगी हुई है, इनमें अंतिम तिथि 16 से बढ़ाकर 29 सितंबर की गई। बगताराम माली ने बताया कि बिल में अंतिम तिथि 16 सितम्बर लिखी हुई है बिल में मोहर वगैरह नहीं लगी हुई है।

तिथिको लेकर असमंजस

कवासमें वितरण किए गए बिलों में तीन प्रकार की अंतिम तिथि सामने रही है। जिन बिलों में मोहर नहीं लगी हुई है, उन बिलों में अंतिम तिथि 16 सितंबर है, जबकि मोहर लगे बिलों में 29 सितंबर है। अधिकारियों का कहना है कि 24 सितंबर बिलों की अंतिम तिथि है। ऐसे में उपभोक्ता इस परेशानी में है कि आखिर अंतिम तिथि कौनसी है।

^कवासमें विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल वितरण किए गए है। अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 सितंबर की गई है। कवास में सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 2