पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी सवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेड पे 2800 से 3600 हुआ

तकनीकी सवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेड पे 2800 से 3600 हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. राजस्थानजलदाय कर्मचारी महासंघ के मांग पत्र पर राज्य सरकार को कई बार अवगत करवाया गया। मुख्य सचिव मुख्य अभियंता प्रशासन के साथ कई बार वार्ता हुई। इसमें वित्त मंत्री राजस्थान सरकार की ओर से संगठन की भावनाओं कर्मचारियों के हुए नुकसान की भरपाई को ध्यान में रखते हुए तकनीकी कर्मचारियों का ग्रेड पे 2800 से 3600 रुपए कर दिया है। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम शर्मा ने बताया कि अब 1 जुलाई 2013 से एसीपी नियमों के तहत अगली ग्रेड पे 3600 रुपए के रूप में देय होगी। इसमें हजारों कर्मचारियों को मासिक 1300 से 1800 रुपए फायदा होगा। मजदूर संघ की ओर से बार-बार मांग धरना-प्रदर्शन के बाद सरकार ने ग्रेड पे में बढ़ोतरी की है।