पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से दो सौ स्कूलों को जांचेंगे अफसर

आज से दो सौ स्कूलों को जांचेंगे अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई के हालात जांचने के लिए दो दिनों के लिए फिर संबलन अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार और बुधवार को जिले के 200 स्कूलों में प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के 110 अफसर स्कूलों में निरीक्षण कर हर तरीके की जानकारी लेंगे, जिसमें स्कूल में मिलने वाली सुविधाएं और पढ़ाई हालात शामिल हैं। पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को भी इसमें शामिल किया है।

जिले में शिक्षा संबलन अभियान मंगलवार से शुरू होगा। शिक्षा विभाग के 110 अधिकारी ओचक निरीक्षण कर स्टूडेंट्स का शैक्षिक स्तर की जांच करेंगे। साथ ही राज्य स्तर के चार अधिकारी भी संबलन अभियान के तहत स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। दो दिवसीय अभियान के तहत 24 तक करीब दो सौ स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह अभियान सभी जिलों में चलाया जा रहा है।

सभीहॉस्टलों में भी होगी जांच

अबतक स्कूलों का निरीक्षण शामिल था। लेकिन इस बार सभी केजीबीवी हॉस्टलों की भी संबलन में शामिल कर जांच की जाएगी। जिले में संचालित छह केजीबीवी हॉस्टल शामिल है। इन हॉस्टलों का भी दो दिन तक निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी तय किए गए हैं।

दोसालों से अभियान, फिर भी नहीं आया रिजल्ट

राज्यप्रारंभिक शिक्षा परिषद ने दो सालों से स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता और भौतिक साधनों की जानकारी के लिए संबलन अभियान प्रारंभ किया है। अब तक 4 से 5 चरण पूरे हो गए हैं, लेकिन पहले चरण के बाद संबलन का रिजल्ट रीडिंग कैंपेन को लेकर आया। जिसमें जो कमजोर बच्चे थे, उनकी क्लास अलग से लगाकर पढ़ाना था। हैरत की बात तो यह है कि रीडिंग कैंपेन के बाद भी स्कूलों में बच्चों के हाल नहीं सुधर पाए हैं। अभी भी 5वीं के बच्चे को आसानी से हिंदी पढ़ने नहीं आती है। इसकी पिछली रिपोर्ट गवाह है कि अंग्रेजी में 40 प्रतिशत, हिंदी में 15 प्रतिशत, गणित में 50 प्रतिशत और विज्ञान में 45 प्रतिशत तक के बच्चे कमजोर पाए गए हैं।

दोदिन में दो सौ स्कूलों का निरीक्षण करेंगे

^शिक्षासंबलन अभियान के तहत मंगलवार से शिक्षा विभाग के अलावा राज्य स्तर के अधिकारी चयनित स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। बच्चों के पढ़ाई के स्तर के साथ संसाधन शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। -राजन शर्मा,एडीपीसीसर्व शिक्षा अभियान बाड़मेर।