पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में किया 350 पशुओं का उपचार

शिविर में किया 350 पशुओं का उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देदुसरमें पशु चिकित्सा एवं वेक्सीनेशन शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 350 पशुओं की जांच कर उपचार किया गया। पशुधन में बढ़ रही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से देदुसर गांव में पशु चिकित्सा एवं वेक्सीनेशन शिविर आयोजित हुआ।

शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र तथा पशुपालन विभाग के चिकित्सकीय दल ने सेवाएं दीं। शिविर में डॉ. शंकरलाल चौधरी, डॉ.आदित्य गोदारा, पशुधन सहायक तारासिंह, श्योर संस्था के परियोजना समन्वयक दौलत शर्मा, सुपरवाइजर हनीफ खां, उत्तमचंद परमार अहदी खां ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में केवीके के पशुपालन प्रभारी डॉ. आदित्य गोदारा ने कहा कि बरसात की कमी के कारण क्षेत्र में अकाल के हालात पैदा हो गए है जिसका असर पशुधन पर पड़ता है। चारा-पानी के अभाव में पशु कमजोर होने के साथ ही उनमें बीमारियां होने और अकाल से लड़ने की क्षमता समाप्त हो जाती है। गोदारा ने पशुपालकों को कहा कि पशुओं को सूखे चारे के साथ उपचारित पशु आहार अवश्य दें ताकि उनकी सेहत को बचाया जा सके। डॉ. शंकरलाल चौधरी ने कहा कि बदलते मौसम में पशुओं को सही खुराक और उपचार देना चाहिए। पशुओं का बेहतर तरीके उपचार और देखभाल करेंगे तो विकट हालातों में अपने पशुओं को बचा सकते हैं। इस मौके पर श्योर संस्था के परियोजना अधिकारी दौलत शर्मा ने कहा कि संस्था किसानों और पशुपालकों के आर्थिक संवर्धन के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में हनीफ खां, उत्तमचंद परमार, अहदी खां ने भी अपने विचार रखे।