- Hindi News
- चवा सिणधरी मार्ग क्षतिग्रस्त, प्रदर्शन की चेतावनी
चवा-सिणधरी मार्ग क्षतिग्रस्त, प्रदर्शन की चेतावनी
रावतसर. बाड़मेरसे सिणधरी होते हुए जालौर जाने वाला स्टेट हाइवे मार्ग चवा से सिणधरी तक पिछले दो साल से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों की शिकायत पर पीड्ब्ल्यूडी ने ठेकेदार को सड़क सही करने का काम भी सौंपा। लेकिन कार्य की गति धीमी होने से क्षतिग्रस्त मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़क से लंबे रूट की रोडवेज निजी वाहनों के टायर खराब होने से यात्री परेशान है। भाजपा के युवा नेता शंकर कड़वासरा पनाराम सारण ने सहायक अभियंता पीड्ब्ल्यूडी को ज्ञापन सौंप सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। सैन समाज रावतसर के अध्यक्ष नखताराम ने बताया कि समय रहते सड़क मार्ग नहीं सुधारा तो स्टेट हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में पीड्ब्ल्यूडी के एईएन के.के.सिंहल ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क सुधारने के लिए ठेकेदार को काम दे रखा है। बरसात की वजह से देरी हुई। एक माह में सड़क को सही कर दिया जाएगा।