पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थार महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक

थार महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थार महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक

बाड़मेर.जिलेकी कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन 26 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। साथ ही आगामी 20 वर्षों के लिए इस आयोजन की तिथियां तय कर दी गई हैं। जो स्थाई रूप से दीपावली के बाद लाभ पंचमी के मौके पर कार्तिक शुक्ल की पंचमी से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक में थार महोत्सव के आयोजन इसके कार्यक्रमों की चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता एडीएम हरभान मीणा ने की। बैठक में पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले थार महोत्सव के लिए वर्ष 2020 तक का कलण्डर तैयार कर तिथियों का निर्धारण कर दिया हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पंचमी के मौके पर त्रिदिवसीय आयोजन होगा। जिले में लोक कला को प्रोत्साहित करने के लिए लोक कलाकारों को सूचीबद्ध किया गया है। अपर जिला कलक्टर ने जिले के पर्यटन स्थलों को संपर्क सड़क से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महाबार धोरों के उपर तक सड़क बनाने को कहा। साथ ही जिले में बोर्ड, होर्डिग्स के जरिए पर्यटन स्थलों का सचित्र विवरण तैयार कर प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र मिश्रा, भूमि अवाप्ति अधिकारी नखतदान बारहठ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

आमुखीकरणकार्यशाला 26 को

बाड़मेर.महिलासुरक्षा एवं संरक्षण के लिए लागू किए कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला कलक्टर भानु प्रकाश एटूरू की अध्यक्षता में 26 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हाॅल में होगी।

आवेदनपत्र आमंत्रित

बाड़मेर.दीपावलीके त्यौहार पर राउमावि स्टेशन रोड पर अस्थाई आतिशबाजी विक्रय की दुकानें लगाने के लिए अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं। एडीएम हरभान मीणा ने बताया कि अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र के आवेदन 30 सितंबर तक निर्धारित प्रपत्र में मय आचरण संबंधी शपथ पत्र दो फोटो के जमा कराएं। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।