पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल योगी को निशुल्क इलाज की राशि नहीं मिली

बीपीएल योगी को निशुल्क इलाज की राशि नहीं मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखड़ोंका तला बिसाणिया निवासी अजाराम पुत्र देवाराम जाट बीपीएल है। 17 फरवरी 2014 को पैर में चोट के कारण बाड़मेर रेफर किया गया। मुख्यमंत्री बीपीएल जीवन रक्षा कोष के परियोजना निदेशक ने प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर एमएमजेआरके योजना के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान कराने का आग्रह किया था। बाड़मेर राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान भर्ती बीपीएल अजाराम ने अपने स्तर पर पैसों से इलाज करवाया था, लेकिन बिल अन्य दस्तावेज पेश करने के बावजूद भी निशुल्क इलाज की राशि नहीं मिली है। ऐसे में बीपीएल परिवार के लिए उधार ली गई राशि को चुकाना चुनौती बना हुआ है।