- Hindi News
- जलेबी प्रतियोगिता में नन्हें मुन्नों ने दिखाया उत्साह
जलेबी प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्नों ने दिखाया उत्साह
महाराजाअग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान सोमवार को अग्रवाल पंचायत भवन में बच्चों की श्रुतिलेख एवं हाऊजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अग्रवाल समाज के कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में तेरह दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को आयोजित श्रुतिलेख प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं हाऊजी प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। समाज के बंधुओं ने सस्ती दरों में भोजन व्यंजनों का लुप्त उठाया।
सर्राफ ने बताया कि समाज की ओर से आयोजित जलेबी प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप में श्रेयांगी सिंहल प्रथम, कनिष्क बंसल द्वितीय, कक्षा प्रथम ग्रुप में धु्रवी बंसल प्रथम, लवेश गोयल द्वितीय, 50 मीटर दौड़ में बालकों में वरूण गुप्ता प्रथम, हिंमाशु गोयल द्वितीय, बालिका में गुंजन सिंहल प्रथम राशि सिंहल द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में पुनीत सिंहल प्रथम, ओजस्वी सिंहल द्वितीय, बालिका वर्ग में कविता गोयल प्रथम महक मोदी द्वितीय रहे। बड़े ग्रुप में केशव सिंहल प्रथम हिमांशु गोयल द्वितीय रहे। देर रात तक रविवार को चले एक मिनट प्रतियोगिता में निकिता गोयल प्रथम मनोज बंसल द्वितीय रहे। प्रतियोगिता गौरव बंसल, मयंक गोयल, हिमांशु गोयल के संयोजन में हुई। इन कार्यक्रमों में सचिव शंकरलाल मोदी, सह सचिव कमल सिंहल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर सर्राफ, सदस्य सत्यनारायण बंसल, सुरेश गोयल, चंद्रप्रकाश सिंहल, राजाराम सर्राफ, रूपकिशोर लोहिया, हितेश बिंदल सहित कई महिलाएं पुरुष मौजूद। मंगलवार को बाड़मेर सिटी प्रतियोगिता विवाहित अविवाहित महिलाएं युवतियां के बीच आयोजित हुईं।