ओम बना मंदिर पर भजन संध्या 30 को
बाड़मेर. जाखड़ोंकी ढाणी, बाइसमील(सनावड़ा) राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर स्थित ओम बन्ना मंदिर पर एक शाम ओम बन्ना के नाम भजन संध्या का आयोजन 30 सितंबर को रात्रि नौ बजे होगा। हनुमानराम मायला ने बताया कि भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक तेज भारती एंड पार्टी सनावड़ा, चंपे खां एंड पार्टी बायतु, पीराराम एंड पार्टी बेड़िया जालोर भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में भक्तगण शिरकत करेंगे।
वाहनोंका किराया बढ़ाने की मांग
बाड़मेर.युवाकिसान विकास समिति कपूरड़ी ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपकर राजवेस्ट में लगी गाड़ियों का किराया भाड़ा बढ़ाने की मांग की है। नेनाराम पाबड़ा ने बताया कि गाड़िया खारे पानी कीचड़ में चलने के कारण जल्दी खराब होती है। 1 नवंबर से उचित किराए में वृद्धि की जाने की मांग की।