- Hindi News
- फाटक खुली देख चालक ने रोकी ट्रेन, सूझबूझ से टला हादसा
फाटक खुली देख चालक ने रोकी ट्रेन, सूझबूझ से टला हादसा
भास्कर न्यूज | बाड़मेर (कवास)
गुरुवारको कवास के पास माडपुरा बरवाला रेलवे फाटक पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। दोपहर 1 बजे बाड़मेर से जोधपुर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को पिछले स्टेशन से रवाना तो कर दिया, लेकिन फाटक बंद नहीं किया। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया, चालक ने ट्रेन को लाल झंडी देखकर रोक दिया। डीआरएम जोधपुर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कवास के स्टेशन मास्टर काे निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बाड़मेर से जोधपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी दोपहर 1 बजे कवास से बायतु की तरफ रवाना हुई। माडपुरा बरवाला पर फाटक खुला होने रेलवे पटरियों के बीच लाल झंडी नहीं हटाई होने से ट्रेन चालक घबरा गया और तुरंत ट्रेन की रफ्तार को धीमी कर रोक दी। कवास स्टेशन मास्टर की ओर से माडपुरा बरवाला के फाटक नंबर 317 को बंद करने की सूचना नहीं दी गई।
पटरियोंके बीच लगी थी लाल झण्डी
दोपहर1 बजे ट्रेन जैसे ही माडपुरा बरवाला फाटक के नजदीक पहुंची तो पटरियों के बीच लाल झंडी लगी दिखी और फाटक खुला था। इस पर सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की रफ्तार धीमी कर तुरंत रोक दिया। ये तो गनीमत रही कि इस दौरान फाटक से कोई वाहन ट्रेन की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन के गार्ड चालक ने नीचे उतर कर शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज कर ट्रेन को रवाना किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने कवास स्टेशन मास्टर मूलाराम को सस्पेंड कर दिया है।
^मुझेट्रेन आने और फाटक बंद करने की सूचना नहीं दी गई, इस कारण फाटक बंद नहीं किया गया।
भैरारामचौधरी, फाटकप्रभारी।
^रेलवे फाटक बंद था, रेलवे पटरियों पर जानवर गए थे, इसलिए रेल रोकी गई। बाद में रवाना भी कर दी।
मूलारामचौधरी, स्टेशनमास्टर कवास।
^माड़पुरा बरवाला के पास रेलवे फाटक खुला था, इसकी शिकायत मिल गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कवास स्टेशन मास्टर मूलाराम को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
राजीवशर्मा, डीआरएमउतर-पश्चिम रेल्वे जोन जोधपुर।