पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग

गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत शोभाला जेतमाल में गोचर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अतिक्रमण को लेकर उपखंड अधिकारी बाड़मेर को शिकायत की गई, इसको लेकर अतिक्रमी परेशान कर धमकियां दे रहे है। भैर भारती, नग भारती, किशन भारती, राजू भारती, वीर भारती का कहना है कि किस्तुराराम बालाराम की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। तहसीलदार उपखंड अधिकारी से शिकायत के बावजूद भी अब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई।