बाइपास के लिए छात्रों ने निकाली रैली
बाड़मेर. शहरके अंदर से गुजर रहे हाइवे को बाइपास करने के लिए बीआर बिरला स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल जागरूकता का संदेश दिया। गौरतलब है कि करीब आठ माह पूर्व बीआर बिरला स्कूल की प्रधानाध्यापिका की दर्दनाक मौत चामुंडा मंदिर के पास इसी हाइवे के कारण हुई थी। बच्चों ने दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हाइवे को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने की मांग की। रैली स्कूल से रवाना होने के बाद कलेक्ट्रेट, राजकीय अस्पताल, अहिंसा चौराहा, गांधी चौक, रॉय कॉलोनी रोड होते हुए पुन: स्कूल पहुंच विसर्जित हुई।