संगीतमय श्रीराम कथा 26 से
बाड़मेर. रामचौकस्थित रामस्नेही रामद्वारा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन शुक्रवार से आयोजित किया जाएगा। रामस्नेही भक्त राजाराम सर्राफ ने बताया कि रामस्नेही रामद्वारा के प्रांगण में शुक्रवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन श्री रामस्नेही रामद्वारा सत्संग मण्डल के तत्वावधान में किया जाएगा। श्रीराम कथा ब्रह्मलीन रामस्नेही संत श्री गगनराम महाराज की पुण्य स्मृति एवं विद्वान रामस्नेही संत रामस्वरूप शास्त्री की असीम अनुकम्पा से युवा संत सुखराम रामस्नेही के मुखारविंद से किया जाएगा। सर्राफ ने बताया कि श्रीराम कथा के प्रथम दिन दोपहर 1.30 बजे श्रीरामायण की शोभायात्रा चारभुजा मंदिर, आजाद चौक से कथा स्थल रामचौक रामस्नेही रामद्वारा तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद नौ दिवसीय रामकथा दोपहर 2 से 6 बजे तक होगी।