सैली में दिया डेयरी का प्रशिक्षण
श्योरकेयर्न इंडिया के सहयोग से डेयरी विकास परियोजना के तहत जालोर जिले की ग्राम पंचायत हेमागुढ़ा के राजस्व गांव सैली में दुग्ध संकलन केन्द्र पर डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 24 महिलाओं सहित 66 समिति सदस्यों एवं पशु पालकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक हनुमानराम चौधरी ने उपस्थित दुग्ध उत्पादकों से कहा कि अच्छी नस्ल के दूधारू पशुओं का पालन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कर कम खर्च में अधिक उत्पादन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं का समय पर टीकाकरण एवं डीवार्मिंग कर गंभीर रोगों से बचा सकता है।
चौधरी ने पशुपालकों से आह्वान किया कि नियमित शुद्ध ताजा दुध डेयरी पर देकर उचित दर प्राप्त करने के साथ ही डेयरी डेयरी परियोजना की योजनाओं का लाभ उठाएं।
चौधरी ने पशुपोषण , पशु स्वास्थ्य, पशु बीमा, टीकाकरण डीवार्मिंग, स्वच्छ दुग्ध एवं स्वयं सहायता समूह की अवधारण एवं उसकी महत्ता, डेयरी विकास परियोजना एवं डेयरी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान सहायक परियोजना समन्वयक मालाराम गोदारा ने कहा कि सशक्त संगठन के बिना प्रगति संभव नहीं। है।