महिलाओं ने सीखा रूमाल पैकिंग करना
महाराजाअग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल पंचायत भवन में अविवाहित युवतियों की रूमाल पैकिंग बालक-बालिकाओं के दो वर्ग में बुझो तो जानो प्रतियोगिता हुई। अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी के सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा तेरह दिवसीय कार्यक्रमों में गुरुवार को अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में अविवाहित युवतियों की रूमाल पैकिंग प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में श्वेता बंसल प्रथम एवं डॉ. नीरू सिंहल द्वितीय स्थान पर रही। वहीं बुझो तो जानो प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के वर्ग में रूचिका बंसल प्रथम नीरू गुप्ता द्वितीय तथा कक्षा 1 से 5 में रिषी प्रथम ललित बंसल द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष शांति मंगल, सचिव मंजु सर्राफ, संयोजक संगीता बंसल, भारती सिंहल, अंजु सिंहल, इंद्रा बंसल, कांता जिंदल, सुनीता सिंहल, मधु अग्रवाल, ममता सहित कार्यकारिणी की सदस्य तथा अग्रवाल पंचायत के सचिव शंकरलाल मोदी, सह सचिव कमल सिंहल, कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण बंसल, सुरेश गोयल, चंद्रप्रकाश सिंहल, सुरेश मोदी, रूप किशोर लोहिया, राजाराम सर्राफ सहित अग्रवाल पंचायत बाड़मेर के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। सर्राफ ने बताया कि शुक्रवार को स्मरण शक्ति कविता प्रतियोगिता, शनिवार को महिलाओं युवतियों की कैरम प्रतियोगिता न्यू अग्रसेन फ्रेंड्स ग्रुप एवं जानकी मण्डल अग्रवाल महिला मण्डल की ओर से श्री अग्रसेन हाट बाजार का आयोजन किया जाएगा।