- Hindi News
- दादा गुरुदेव के महापूजन में उमड़े श्रद्धालु
दादा गुरुदेव के महापूजन में उमड़े श्रद्धालु
साध्वीसौम्यगुणा की पावन निश्रा में साध्वी संवेग प्रज्ञा साध्वी श्रमणी प्रज्ञा की मासक्षमण तप (30 उपवास) की महातपस्या के अनुमोदनार्थ पंचान्हिका महोत्सव के दूसरे दिन दादा गुरुदेव महापूजन का आयोजन जिनकांतिसागर सुरि आराधना भवन के प्रांगण में संपन्न हुआ। विधिकारक राजू भाई मलकापुर वालों ने गुरुदेव के वरदान चमत्कारों की जानकारी देते हुए 64 जोंगणीया, 52 वीर, अधिष्ठायक देवी-देव समस्त आचार्यों की विधि-विधान सहित सौम्यगुणा ने वैदिक मंत्रोच्चार से अष्ट प्रकार के द्रव्य,चावल,नै वैध ,फल,फूल,वस्त्र,वासक्षेप जल आदि से पूजन कराया।
संगीतकार संजय भाई पालीतणा गुरुभक्तों ने भक्ति प्रस्तुतियां दी जिसमें तारण हारे-मालपुरा वाले ,मेरी लगी गुरू संग प्रीत, झीनो-2 उडे रे गुलाल-तपस्या रो लागो बडो ठाठ पर आराधना भवन में बैठे लोग झूम उठे। गुरुदेव के समक्ष नृत्य के द्वारा अपने भावों की प्रस्तुतियां दीं।
चातुर्मास लाभार्थी शांतिलाल नीरज कुमार छाजेड़ परिवार ने 108 दीपक की आरती कर पूजा में बैठने वालों 71 जोड़ों को गुरुदेव के चरण पादुका भेंट की गई। अन्य श्रद्घालुओं को अभिमंत्रित रक्षा धागा भेंट किया गया ।रात्रि में गोलेच्छा डूंगरवाल ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बालक-बालिकाओं के द्वारा नाटिकाओं के रूप में कम खाना-सुखी रहना, अपने-2 पूर्व भव के कर्मों पर प्रस्तुत किया।
तेरापंथ भवन से साध्वी कनक रेखा तेरापंथ संघ के साथ आराधना भवन आकर उन्होंने मासक्षमण के तपस्वी दोनों साध्वीवर्या से सुख-साता पूछकर आशीर्वाद दिया तथा उनकी तपस्या की अनुमोदना की गुरु गौतम स्वामी महापूजन भक्ति संध्या आज पंचाह्निका महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को आराधना भवन के प्रांगण में साध्वीवर्या सौम्यगुणा की पावन निश्रा में विधिकारक राजू भाई मलकापुर के द्वारा लब्धि के निधान गुरु गौतम स्वामी महापूजन का आयोजन खरतरगच्छ संघ महोत्सव के लाभार्थी परिवार शांतिलाल नीरज कुमार छाजेड़ परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के साथ छठ तप (दो उपवास) की तपस्या से संपन्न होगा।
खरतरगच्छ संघ के सदस्य बाबूलाल छाजेड़ ने बताया कि रात्रि में गोलेच्छा डूंगरवाल ग्राउंड में दादा गुरुदेव के परम भक्त ख्याति प्राप्त जैन संगीतकार राजीव विजयवर्गीय एण्ड पार्टी मालपुरा द्वारा अपने मधुर कण्ठ से तपस्या के निमित भक्ति भावना का कार्यक्रम हुआ जिसमें भजनों की प्